फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal colony being built on Govardhan Road sealed

Mathura News: गोवर्धन रोड पर बन रही अवैध कॉलोनी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony being built on Govardhan Road sealed
गोवर्धन। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए गोवर्धन रोड पर नहर के पास लगभग 35 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को सोमवार को सील कर दिया। कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि श्याम सिंह और हेमंत अग्रवाल की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के सड़क, बाउंड्रीवाल और बिजली पोल लगाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामले में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद दर्ज किया गया था। बताया गया कि नोटिस के बावजूद निर्माणकर्ताओं ने सुनवाई में उपस्थित होकर कोई जवाब पेश नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्थल पर 12 कॉटेज (विला), वॉच टावर, कार्यालय और मुख्य गेट का निर्माण कार्य जारी रखा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन 12 कॉटेज, वॉच टावर और कार्यालय को सील कर दिया है। सचिव ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के कॉलोनी विकसित करने या निर्माण कराने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed