{"_id":"668722733256b55a73006af4","slug":"iit-delhi-team-in-mathura-today-will-see-the-incident-site-mathura-news-c-369-1-mt11005-115450-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आईआईटी दिल्ली की टीम आज मथुरा में, देखेगी घटनास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आईआईटी दिल्ली की टीम आज मथुरा में, देखेगी घटनास्थल
विज्ञापन
मथुरा। शहर की कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में बनी 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के 30 जून को जमींदोज होने की घटना की जांच के लिए शुक्रवार काे आईआईटी दिल्ली की टीम आएगी। मिली जानकारी के अनुसार टीम सुबह 9 बजे करीब आएगी। मौके से मलबे, सरिया, मिट्टी के सैंपल लेगी। टीम में आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रहेंगे।
जांच टीम का नेतृत्व उप्र जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र करेंगे। बीते सोमवार को सीएम का आदेश होने के बाद मंगलवार को दिल्ली आईआईटी को जांच में तकनीकी सहयोग के लिए पत्र लिखा गया था। अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी मथुरा रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसई, आगरा भी आएंगे। टीम द्वारा पूरे प्रोजेक्ट की पत्रावलियों की जांच की जाएगी। साथ ही अनुबंध में जो करार थे। क्या निर्माण उन्हीं के अनुरूप एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म, आगरा द्वारा किया गया। इसकी जांच की जाएगी। रत्नेश ने बताया कि इस टंकी की कम से कम मियाद 30 वर्ष की थी।
यह था हादसा
30 जून की शाम छह बजे यह हादसा हुआ था। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हैं। टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म व उसके सहयोगी साझेदार ठेकेदार बनवारी लाल निवासी आगरा और त्रिलोक सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड के खिलाफ शहर कोतवाली में जल निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है।