फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IG inspected the expressway and gave instructions to subordinates

Mathura News: आईजी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
IG inspected the expressway and gave instructions to subordinates
मथुरा/बरसाना। एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाज गैंग द्वारा पुलिस को दी गई चुनौती की खबर आईजी तक पहुंच गई। आईजी आगरा रेंज ने शुक्रवार को एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार रात बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 89 पर पत्थरबाजों ने कार पर पत्थर मारकर लूटपाट की। पुलिस को जानकारी हुई तो उसने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया, लेकिन बदमाशों ने पुन: कार पर पत्थर मारकर लूट का प्रयास किया, लेकिन कार सवारों की सतर्कता के चलते वह बच गए। बदमाशों के दुस्साहस की जानकारी आईजी दीपक कुमार तक पहुंच गई।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को यहां आए। सबसे पहले वह बलदेव थाना क्षेत्र स्थित वारदात स्थल पर गए। इसके बाद उन्होंने अन्य संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। आईजी ने अधीनस्थों को वारदात स्थल पर रात को पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। ताकि यहां से बदमाश पुन: किसी वारदात को अंजाम न दे सकें। क्योंकि दूसरे दिन लूट का प्रयास भी माइल स्टोन 89 पर ही किया गया था। इस दौरान उनके साथ एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय मौजूद रहे। इधर, गांव हाथिया भी आईजी पहुंचे। गांव में पैदल भ्रमण कर थाने का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed