फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If you have any problem in selling wheat then call the District Magistrate

Mathura News: गेहूं बेचने में हो परेशानी तो जिलाधिकारी को करें फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
If you have any problem in selling wheat then call the District Magistrate
 कृ​​​षि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग - फोटो : कृ​​​षि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग
मथुरा। गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति में पहुंचे। उन्होंने मंडी के 6 गेहूं क्रय केंद्रों पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं की जानकारी ली। इसके साथ ही मंडी में आढ़तियों द्वारा खरीद भाव, किसानों की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। डीएम ने केंद्रों के प्रभारियों से खरीद की जानकारी ली। केंद्रों पर खरीद कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों आने वाले स्थान पर दिशा सूचक चिह्न लगाए जाएं। इसके अलावा मंडी के भावों की रेट सूची प्रदर्शित की जाए। मंडी सचिव को सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों से वार्ता करे तथा उन्हें सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव ने अवगत बताया कि खाद्य विभाग के 2 क्रय केंद्रों पर 78 किसानों द्वारा कुल 418 मैट्रिक टन खरीद हुई है, पीसीएफ के दो क्रय केंद्रों पर 262 मैट्रिक टन की खरीद, मंडी के एक केंद्र पर 321.05 मैट्रिक टन खरीद एवं एफसीआई के एक केंद्र पर 130 मैट्रिक टन की खरीद शुक्रवार तक हुई है।


उन्होंने किसानों से कहा कि यदि कोई केंद्र व्यवस्थापक व प्रभारी आपसे अवैध वसूली करता है तो तत्काल उनके सीयूजी नंबर 9454417512 पर शिकायत कर सकते हैं। इस अवसर पर योगानंद पांडेय, एसडीएम सदर निशा ग्रेवाल, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी, मंडी सचिव पंकज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed