फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If the moon is seen today then fasting will start from the 1st

Mathura News: अगर आज दिखा चांद तो एक से रोजा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
If the moon is seen today then fasting will start from the 1st
कोसीकलां। माह-ए-रमजान दस्तक देने को तैयार है। 28 फरवरी को चांद दिखा तो एक मार्च से रोजा शुरू हो जाएगा। एक बार फिर मुस्लिम समुदाय को गुनाहों की माफी का मौका मिलेगा। रोजेदारों को चांद के दीदार का इंतजार है। फिर रोजे और इबादत का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


कुरान की तिलावत की सदाएं तेज होंगी। बाजार भी तैयारी पर है। तरह-तरह की खजूरों से दुकानें सज गई हैं। मेवे की मांग तेज हो गई है। रमजान की आमद के मद्देनजर हाफिजे कुरआन कमर कस चुके हैं। मदरसों में कुरआन की मश्क (अभ्यास) का दौर जारी है।
विज्ञापन


उधर माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के लिए मस्जिदों को तैयार किया जा रहा है। सरायशाही मस्जिद के मौलाना जर्रार हुसैन ने बताया कि अगर 28 फरवरी को चांद नजर आया तो एक मार्च से रोजा शुरू हो जाएगा। चांद नजर आने के बाद ही तरावीह की नमाज का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। मस्जिदों की साफ-सफाई की जा रही है। शुक्रवार को चांद दिखा तो एक मार्च से रोजा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed