फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If DJ music is played at Muslim weddings, Maulana will not perform the Nikah

UP: मुस्लिम समाज की पंचायत में फैसला...बैंडबाजा और डीजे बजा तो नहीं होगी शादी, माैलाना पर भी लगेगा जुर्माना

Sun, 28 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 01:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुस्लिम समाज की महापंचायत में शादी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। अगर शादी में बैंडबाजा और डीजे बजता है तो परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही निकाह पढ़ने वाले माैलाना पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन
If DJ music is played at Muslim weddings, Maulana will not perform the Nikah
निकाह - फोटो : i

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में शादी समारोह में बैंड-बाजा और डीजे को नगर के कुरैशी मुस्लिम समाज ने सामाजिक कुरीति मानते हुए बड़ा कदम उठाया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अब किसी भी शादी-विवाह में बैंड, डीजे, ढोल-ताशे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और मौलाना भी निकाह पढ़ने से इंकार कर देंगे।
विज्ञापन


सराय में ईदगाह कमेटी द्वारा कुरैशी समाज की एक महापंचायत में चर्चा हुई कि शादियों में बजने वाला बैंड-डीजे परंपराओं के विपरीत है, इसलिए इन्हें बंद करना जरूरी है। समाज के लोगों ने कहा कि अगर कोई परिवार समझाने के बावजूद नहीं मानता, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। फैसले के मुताबिक अगर किसी लड़की या लड़के की शादी में बैंड या डीजे बजता है तो मौलाना ही नहीं, बाहर से बुलाए गए मौलाना भी निकाह नहीं पढ़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं यदि कोई मौलाना नियम तोड़कर निकाह पढ़ता है तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। पहली बार गलती पर समझाया जाएगा, लेकिन बार-बार नियम तोड़ने वाले परिवार पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि ऐसे परिवारों के कार्यक्रम में समाज के लोग खाना खाने नहीं जाएंगे। पंचायत में मैनुद्दीन गड़सानिया, हाजी साकिब, आस मोहम्मद, लियाकत पिंगोड़िया, हाजी सादिक,वली मोहम्मद, जिब्रान हुसैन एडवोकेट, मेहराज कुरैशी, सुल्तान, रईस समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed