फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I will visit Bihariji only after the construction of Shri Krishna's temple: Rambhadracharya

श्रीकृष्ण का मंदिर बनने के बाद ही बिहारीजी के करूंगा दर्शन : रामभद्राचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
I will visit Bihariji only after the construction of Shri Krishna's temple: Rambhadracharya
रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लेते श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष
मथुरा। श्रीचित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज ने कहा है कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर मूल गर्भगृह पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर नहीं बनेगा तब तक वह बिहारीजी के दर्शन नहीं करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप को भरोसा दिया कि वह न्यायालय में अपनी गवाही देने के लिए अवश्य पहुंचेंगे।
विज्ञापन



रामभद्राचार्य महाराज इन दिनों वृंदावन स्थित सुखधाम आश्रम में राम कथा का श्रद्धालुओं को रसास्वादन करा रहे हैं। इस दौरान बरसाना के संत पंडित बाबा, अक्षयपात्र के संत अनंतवीरदास और राम कथा के आयोजक पीपापीठाधीश्वर बलरामबाबा के संग बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवाद को लेकर गहन मंत्रणा भी की।
विज्ञापन


महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया के तुलसी पीठाधीश्वर ने श्रीराम मंदिर के मुकदमे में अपनी गवाही कोर्ट में दी थी। अब उन्होंने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मूल जन्म स्थान गर्भगृह को मुक्त कराकर वहां पर भव्य मंदिर निर्माण कराने की बात कही है। वह भगवान श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट में गवाई देने को भी पहुंचेंगे। रामभद्राचार्य महाराज ने यह भी कहा है कि जब तक मंदिर नहीं बनेगा तब तक वह श्रीठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन नहीं करेंगे। हालांकि मामला इलाहाबाद हाइकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महेंद्र प्रताप ने बताया कि रामभद्राचार्य इस घोषणा के बाद जन्मभूमि मुक्ति न्यास के साधु-संतों में उत्साह बढ़ेगा। हस्ताक्षर अभियान को भी एक नई दिशा मिलेगी। दरअल, जन्मभूमि मुक्ति के लिए देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अब तक छह- सात करोड़ लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन न्यास को दिया है। माह के अंतिम सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ही अन्य देशों में भी चलाया जाएगा। इससे पूर्व न्यास के अध्यक्ष व संतों ने रामभद्राचार्य को दुपट्टा ओढ़ाकर कर भव्य स्वागत किया और आंदोलन की सफलता का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed