फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I apologize if someone offended me

अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी तो मैं मांफी मांगता हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
I apologize if someone offended me
मथुरा। मांट क्षेत्र से बसपा विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि मैं किसी के साथ दुर्व्यवहार व अपशब्द करने वाली राजनीति नहीं करता हूं। हमने सदा सकारात्मक राजनीति की है। अगर कोई बात किसी विशेष जाति को बुरी लगी है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। किसी के दिल को चोट पहुंचाने का उनका इरादा कहीं नहीं रहा है। साथ ही कहा कि मैने जो बोला है, उस ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

श्याम सुंदर ने शुक्रवार को आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि रालोद ने उनके बारे में काफी उल्टा सीधा बोला है। जबकि ऐसा नहीं है। मेरे लिए सिर्फ मांट क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले और क्षेत्र से लोगों का समान है। जब १९८९ में पहली बार विधायक बने थे, तब से ही सकारात्मक राजनीति की है। मंच से कभी भी किसी के लिए अपशब्द नहीं बोले हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मेरे खिलाफ २००२ में मेरे परिवार के खिलाफ लोगों ने सार्वजनिक मंच पर गाली-गलौज तक की थी, जब भी मैंने यही कहा था कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो भी हमारे ही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता का हमेशा ही मुझे प्यार मिला है। मैं क्षेत्र की जनता के साथ किसी राजनीतिक पार्टी की हैसियत से नहीं मिलता हूं। हमें तो क्षेत्र के सभी लोगों ने मिलकर जिताया है। मैंने कभी विशेष जाति की राजनीति नहीं की है। हमेशा बिना भेदभाव के साथ राजनीति और क्षेत्र का विकास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed