फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   husband killed his wife with an axe ruthless husband's hands did not tremble way killed her shook heart

UP: कुल्हाड़ी से काट डाली पत्नी...बेरहम पति के नहीं कांपे हाथ, जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल; सामने आई वजह

Fri, 13 Dec 2024 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

मथुरा में कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। ये वारदात हाईवे थाना क्षेत्र के नटवर नगर में हुई। पुलिस ने आरोपी को धौली प्याऊ फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
husband killed his wife with an axe ruthless husband's hands did not tremble way killed her shook heart
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित मोतीकुंज में कुल्हाड़ी के प्रहार से विवाहिता की हत्या कर दी गई। इस मामले में बृहस्पतिवार पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई का आरोप है कि कार और दो लाख रुपये न देने पर उसकी बहन की हत्या की गई है। 
विज्ञापन





 

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शहर की पॉश कॉलोनी मोतीकुंज में बुधवार की शाम को सुनील और उसकी पत्नी आरती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच शराब के आदी पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सिर के साथ चेहरे पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार किए। सिर और चेहरे पर तीन बार कुल्हाड़ी से प्रहार के निशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच विवाद किस कारण से हुआ इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। इसी बीच पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को आरती के मायका पक्ष ने पति समेत अन्य परिजन पर दहेज न देने के कारण हत्या करने की आरोप लगाया। 
विज्ञापन

थाना जैंत के छटीकरा स्थित अल्हैपुर निवासी भाई लवकुश ने बताया कि उनके पिता सीताराम ने 19 नवंबर 2018 को सुनील के साथ आरती के साथ का विवाह किया था। सुनील शराब का आदी है। इसकी जानकारी उन्हें शादी के बाद हुई। कई बार उनकी बहन के साथ मारपीट की गई। पिछले कुछ दिनों से मकान के ऊपर कमरे बनवाने के लिए रुपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने तीन लाख रुपये दिए भी। इसके बाद दो लाख रुपये और कार की मांग की गई। जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने षडयंत्र के तहत उनकी बहन की हत्या कर दी।

 इधर, पुलिस हत्यारोपी पति से पूछताछ करने में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पति सुनील, ससुर महेश, सास रेखा, जेठ किशोर, जेठानी खुशबू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed