फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Husband died after 20 days of marriage

शादी के 20 दिन बाद उजड़ा सुहाग: पत्नी को ससुराल छोड़कर लाैटे पति की माैत, सड़क हादसे में हुआ था घायल

Thu, 24 Jul 2025 06:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Jul 2025 06:58 PM IST
सार

मथुरा में झकझोक देने वाली घटना सामने आई। शादी के 20 दिन बाद ही पति की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Husband died after 20 days of marriage
शादी के 20 दिन बाद युवक की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहे के नजदीक 17 जुलाई को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार घायल ने बुधवार की रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र के उस्फार निवासी राजू ने बताया कि उनके भाई मथुरा प्रसाद (30) का विवाह 4 जुलाई को छाता के गांव नौगांव निवासी आरती के साथ हुआ था। 14 जुलाई को वह अपनी पत्नी को नौगांव स्थित मायके छोड़ने गए थे। 
विज्ञापन

 

17 जुलाई को बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मंडी चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को सूचना दे घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

यहां बुधवार की रात को उपचार के दौरान मथुरा प्रसाद की मौत हो गई। दुर्घटना में पति के घायल होने की सूचना पर आरती भी अस्पताल पहुंच गई। 20 दिन में ही पति की मौत से आरती अपनी सुध-बुध खो बैठी है। जैसे ही उसे पति की मौत की जानकारी परिजन ने दी वह गश खाकर गिर पड़ी। जैसे-तैसे परिजन उसे होश में लाए, लेकिन पुन: बेहोश हो गई। 

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मथुरा प्रसाद के परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।



ये भी पढ़ें-UP: निकाह के बाद हिंदू लड़कियों के साथ क्या होता है...धर्मांतरण की घिनौनी हकीकत, सच्चाई खड़े कर देगी रौंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed