फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   husband and wife died in road accident in mathura

UP: मथुरा में दर्दनाक हादसा...पति-पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, हेलमेट चकनाचूर; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 29 Jun 2025 06:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 29 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को भगा कर ले गया। वाहन की जानकारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
husband and wife died in road accident in mathura
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय कट पर रविवार की सुबह बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30 बजे पुराने एआरटीओ कट पर दुर्घटना की सूचना मिली थी।  सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार महिला-पुरुष के शव को सड़क से एक ओर किया और परिजन को सूचना दी। मृतकों की शिनाख्त महावन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी हरिचंद (52) तथा ममता (50) के रूप में हुई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन सुनील चंद ने बताया कि उनके भाई सुबह बाइक से भाभी ममता को लेकर गोवर्धन चौराहा दवा दिलाने के लिए निकले थे। उनकी भाभी को थायराइड के साथ घुटनों में परेशानी थी। इसको लेकर गोवर्धन चौराहा स्थित एक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। हरिचंद राया में दूध के चिलर प्लांट में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्य करते थे। 

रविवार को पत्नी को दवा दिलाने के लिए ले जाना था इसलिए प्लांट से छुट्टी ले ली थी। बताया कि उनके भाई हरिचंद का बड़ा बेटा मोहित होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद मथुरा में प्राइवेट जॉब करता है। जबकि छोटा बेटा रोहित और बेटी 
कुमकुम पढ़ाई कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को भगा कर ले गया। दंपती को किस वाहन ने टक्कर मारी है इसकी जानकारी के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

सिर पर वाहन का पहिया चढ़ने के कारण हेलमेट हुआ चकनाचूर
हरिचंद के भतीजे योगेश ने बताया कि सुबह जब उनके चाचा और चाची ममता बाइक से दवा लेने के लिए के लिए गांव से जा रहे थे तो उनसे मुलाकात हुई। चाचा ने हेलमेट लगा रखा था। उन्होंने चाचा से पूछा भी कि सुबह-सुबह कहां जा रहे हो। दुर्घटना में चाचा और चाची के सिर के ऊपर से अज्ञात वाहन का पहिया चढ़ गया और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद हेलमेट चकनाचूर हो गया।

ये भी पढ़ें-UP: मिट्टी की ढाय गिरने से चार की माैत..एक साथ जली चिताएं, गांव में हर तरफ चीत्कार; दृश्य देख कांप गया कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed