फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hurt by the indecency of daughter-in-law and maternal family, an elderly man commits suicide

UP: बहू ने ससुर के साथ की ऐसी हरकत, अगली सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली बुजुर्ग की लाश; सुसाइड नोट में लिखी सच्चाई

Tue, 19 Sep 2023 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 19 Sep 2023 03:14 PM IST
सार

हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली पुल के पास सोमवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर एक बुजुर्ग ने जान दे दी। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें बुजुर्ग ने बहू की करतूत की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है।

विज्ञापन
Hurt by the indecency of daughter-in-law and maternal family, an elderly man commits suicide
रेलवे ट्रैक के पास पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बुजुर्ग ससुर के साथ बहू ने जो किया वो सहन नहीं कर सका। बुजुर्ग ससुर अगले ही दिन किसी को कुछ बिना बताए घर से निकला गया। इसके बाद रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली। साथ ही जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपने दर्द को बयां किया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पास एक वृद्ध का शव मिला। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त स्वरूप सिंह (60) निवासी बाजना परखम गांव, जैंत के तौर पर हुई, जो कि पेशे से किसान थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया। उन्होंने कहा कि बहू उनके साथ आए दिन विवाद करती थी। घर में रहने नहीं देती थी। कुछ दिन पूर्व अपने मायके वालों को बुलाकर स्वरूप सिंह की पिटाई भी करा दी थी। इससे वह काफी आए थे और सोमवार बिना बताए घर से निकल गए।

ये भी पढ़ें -  आगरा कमिश्नरेट: दरोगा की अय्याशी कोई पहला मामला नहीं, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट में भी जेल गए हैं पुलिसवाले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में समझौते का बना रहे थे दबाव
स्वरूप ने पिछले दिनों बहू व उसके मायके वालों पर जैंत थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए स्वरूप को उसकी बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर परेशान कर रही थी।

ये भी पढ़ें -  UP: नई नवेली दुल्हन ने प्यार से खिलाया खाना..., पति नहीं भाप सका क्या हैं उसके मंसूबे; सच्चाई ने उड़ा दिए होश
 
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी व उसके मायके के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें -  होम स्टे में देह व्यापार: मौसी ने घिनौने दलदल में धकेला, हर रात होता था सौदा; किशोरी का सच कर देगा बैचेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed