{"_id":"64e7ada90034741791099a74","slug":"hurt-by-the-case-of-teenager-kidnapping-the-young-man-committed-suicide-mathura-news-c-29-1-agr1017-124909-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किशोरी अपहरण के केस से आहत युवक ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किशोरी अपहरण के केस से आहत युवक ने आत्महत्या की
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की केशवकुंज काॅलोनी में बुधवार रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
मूलरूप से कानपुर निवासी युवक यहां परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। उस पर पड़ोस की किशोरी के अपहरण का आरोप लगा था। इससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठा लिया। मृत युवक के भाई की तहरीर पर किशोरी, उसके दादा-दादी, माता-पिता समेत नौ लोगों पर बृहस्पतिवार देर शाम केस दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया।
सचिन यादव (21) पुत्र सुनील यादव मूलरूप से कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का रहने वाला था। मथुरा की हाईवे थाना क्षेत्र की केशवकुंज काॅलोनी, गणेशरा में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। यहां उसके पड़ोस में किशोरी रहती है। 27 जुलाई को किशोरी लापता हो गई। इस संबंध में किशोरी के पिता ने सचिन पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाना का मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस ने जांच की तो युवक की उस समय लोकेशन कानपुर मिली। साथ ही फुटेज मिले, जिनसे साबित हुआ कि वह 27 को मथुरा में नहीं था। पुलिस जांच व किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार को किशोरी खुद वापस आ गई और थाने पहुंची।