फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hurt by dispute between grandmother and mother, teenager shoots himself, dies

मथुरा: पिता की आत्महत्या के तीन महीने बाद ही बेटे ने खुद की ली जान, वजह जानकर अधिकारी भी हैरान

Sat, 25 Nov 2023 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2023 10:10 AM IST
सार

गृह क्लेश से आहत 17 वर्षीय किशोर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन माह पहले परिवार में होने वाले ऐसे ही विवादों से तंग पिता ने भी जान दी थी। 
 

विज्ञापन
Hurt by dispute between grandmother and mother, teenager shoots himself, dies
child demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र के महोली ग्राम में एक किशोर ने दादी और मां के बीच विवाद से आहत होकर खुद को गोली मार ली। बृहस्पतिवार रात किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। किशोर के पिता ने भी तीन माह पहले आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। उस वक्त भी घरेलू विवाद की बात सामने आई थी। हालांकि परिजनों ने हत्या का भी आरोप लगाया, मगर कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


भानू प्रताप (16) पुत्र स्वः भीष्म प्रताप सिंह निवासी महोली ग्राम की मां और दादी के बीच किसी बात को लेकर 17 नवंबर को विवाद हो गया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार किशोर ने आहत होकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। परिजनों ने गुपचुप रूप से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर उनके द्वारा दी नहीं गई है। मामले की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है। किशोर के पिता की मृत्यु पर भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। घरेलू विवाद के संबंध में भी कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था भानू
भानू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत से मां सहित छोटा भाई वीरू, बहन कीर्ति और दीक्षा बदहवास हो गए। शुक्रवार को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के बाद बेटे ने भी की आत्महत्या, पुलिस का ठनका माथा
इस घटना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। दरअसल, भानू के पिता भीष्म प्रताप 21 अगस्त को घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की सीट पर अंगोछे से फंदा बना उस पर लटक गए थे। वह पेशे से किसान व दूध कारोबारी थे। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया था। मौत के कारण का स्पष्ट विश्लेषण न होने पर विसरा संरक्षित कर आगरा एफएसएल भेजा गया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या विवाद है, जो पिता-पुत्र को आत्महत्या की दहलीज तक पहुंचा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed