{"_id":"65fad503929113f2360c681c","slug":"huriyares-and-hurriyarins-danced-on-rasiya-songs-in-maharas-of-sridauji-huranga-in-baledav-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदाऊजी का हुरंगा: महारास की तैयरियों में जुटे लोग, रसिया गीतों पर थिरके हुरियारे और हुरियारिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदाऊजी का हुरंगा: महारास की तैयरियों में जुटे लोग, रसिया गीतों पर थिरके हुरियारे और हुरियारिनें
Wed, 20 Mar 2024 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2024 06:03 PM IST
सार
नृत्य महारास के अभ्यास के साथ हुरंगा की तैयारी शुरू हो गई। अब से 26 मार्च तक चहुंओर प्रतिदिन नृत्य महारास में देवलोक जैसा नजारा दिखेगा।
विज्ञापन
महारास अभ्यास करते हुरियारे और हुरियारिनें
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। हर रोज होली खेलने के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आने वाली 26 मार्च को बलदेव में ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होना है। बुधवार से इसकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो गईं। अब से प्रतिदिन हुरियारिनें नृत्य महारास का पूर्वाभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
बुधवार को मंदिर में बैंडबाजा की धुन पर होली रसिया गीतों पर नृत्य महारास का अभ्यास किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर पहुंची। नृत्य महारास में एक दर्जन से अधिक बालिकाएं राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूप बनकर नृत्य प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
इस मौके पर हुरियारिनें, हुरियारों को चुनौती देती नजर आईं। लोकगीत 'आ जईयो दाऊजी के हुरंगा में... तोय मजा चखाय दूंगी, मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है' पर नृत्य किया। होली गीतों पर दर्शक भी मद मस्त नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन