फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hunger strike in mathura district jail by farmer

जेल में भूख हड़ताल पर लक्ष्मण दास बाबा

Mon, 29 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
hunger strike in mathura district jail by farmer
मुआवजे के लिए आंदोलनरत गोकुल बैराज प्रभावित किसानों ने भूख हड़ताल को हथियार बना लिया है। शासन और जिला प्रशासन पर अविश्वास जताते हुए जेल में बंद किसान लक्ष्मण दास बाबा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव दामोदरपुरा में बीते दो माह से धरने पर बैठे गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों को अब तक कुछ हाथ नहीं लगा है। शासन स्तर पर आयोजित होने वाली मुआवजा संबंधी बैठक चार बार टल चुकी है।
विज्ञापन


बैठक में 16 साल पुरानी मुआवजे की समस्या का समाधान निकलने की उम्मीद थी। बैठक की स्थिति को लेकर आक्रोशित जेल में बंद लक्ष्मणदास बाबा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मामले में कुल 11 किसान जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण दास बाबा के जेल में भूख हड़ताल शुरू करने की जानकारी उनसे जेल में मिलने गईं उनकी धर्मपत्नी लीलावती ने किसानों को दामोदरपुरा में धरना स्थल पर दी। रविवार को धरना स्थल पर भी क्रमिक अनशन में शोभाराम और नंदकिशोर शामिल हुए।

धरने की अध्यक्षता सोहन लाल ने की। यहां वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को धोखा दे रहा है। अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शासन स्तर पर मुआवजा के संदर्भ में होने वाली बैठक के बार-बार टलने से यह बात साबित हो रही है।

नंदकिशोर, छज्जन सिंह, लालचंद्र, मोहन, किशन प्यारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें जेल में बंद किसानों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर पूरन सिंह, जग्गो ठाकुर, मानसिंह यादव, ब्रजा आदि मौजूद थे।


रालोद कर सकता है आंदोलन
जिला प्रशासन को 24 दिसंबर तक का वक्त देने वाला राष्ट्रीय लोक दल गोकुल बैराज के मुद्दे पर आंदोलन खड़ा कर सकता है। रालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार शासन की इस प्रक्रिया से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि शासन के साथ जिला प्रशासन भी किसानों के साथ सहानुभूति नहीं बरत रहा है।



जेल में किसी कैदी ने ऐसी कोई हड़ताल शुरू नहीं की है। गोकुल बैराज से संबंधित कैदियों से लोगों का मिलना जुलना जारी है। भाजपा के कुछ नेता और किसानों के परिजन भी मिलकर गए हैं।
आकाश शर्मा, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed