फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Humidity did not reduce even after two days of rain

Mathura News: दो दिन हुई बारिश के बाद भी कम नहीं हुई उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Humidity did not reduce even after two days of rain
मथुरा। बारिश में हुए जलभराव में से निकलता किशोर। - फोटो : mathura
मथुरा। जन्माष्टमी से पूर्व बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने उमस को और बढ़ा दिया है। दो दिन हुई बारिश के बाद भी उमस में कोई कमी नहीं आई है। दिन में शहर में कई स्थानों पर बारिश हुई। इसके कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। जन्माष्टमी मनाने के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी जलभराव बीच से होकर ही गुजरना पड़ा। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

डेंपियर नगर, चंदनवन, मोतीकुंज, टाउनशिप क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि होलीगेट, छत्ता बाजार, विश्राम घाट, स्वामी घाट क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर बल ला दिया है। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी संभावित कार्यक्रम है। यदि ऐसे में तेज बारिश हुई और जलभराव में सूबे के मुखिया की गाड़ी फंस गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed