Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Huge crowds of devotees gathered at Banke Bihari Temple over weekend in vrindavan.

वीडियो: गलियां चोक, सड़कें जाम, मंदिर के बाहर लंबी कतार; बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sat, 14 Nov 2026 05:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Nov 2026 05:23 PM IST
सार

श्रद्धालुओं के रेले के चलते स्थिति ऐसी बन गई कि लोगों को आगे बढ़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ के दबाव से गलियां चोक हो गईं। 

विज्ञापन
Huge crowds of devotees gathered at Banke Bihari Temple over weekend in vrindavan.
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली पर्व के बाद आए पहले वीकेंड पर धर्मनगरी वृंदावन में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार सुबह से ही आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शनों के लिए देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर के बाहर जमा हो गई। भक्तों का उत्साह इतना अधिक है कि मंदिर के बाहर करीब 500 मीटर लंबी कतारें लग गईं। गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
विज्ञापन


विज्ञापन


भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख गलियां और संपर्क मार्ग पूरी तरह से चोक हो गए हैं। संकरी गलियों में श्रद्धालुओं के रेले के चलते स्थिति ऐसी बन गई कि लोगों को आगे बढ़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मंदिर के पट खुलने के साथ ही जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था चरमराई, प्रमुख मार्गों पर जाम
शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर नगर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। वृंदावन के प्रवेश द्वारों से लेकर प्रमुख चौराहों और पार्किंग स्थलों के आसपास दिन भर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed