Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   How to fight mosquitoes, even the team could not eliminate the larvae

Mathura News: मच्छरों से कैसे होगी लड़ाई, लार्वा के खात्मे को टीम तक नहीं बन पाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
How to fight mosquitoes, even the team could not eliminate the larvae
मथुरा। डेंगू-मलेरिया से जनता को बचाने में स्वास्थ्य विभाग सहित डूडा लापरवाह है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि स्वास्थ्य विभाग अब तक डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की तैनाती ही नहीं कर सका है। बिना डीबीसी के लिए जिले में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान 31 जुलाई को पूरा हो गया।
विज्ञापन

जिले में दशकों से मलेरिया के मच्छर हमलावर है। पिछले कई वर्षों से डेंगू मच्छरों का डंक भी लोगों को बीमार कर रहा है। सरकार तमाम कोशिश इन गंभीर बीमारियों से जनता के बचाव को कर रही है। इसके लिए सरकार ने तय कर रखा है कि मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की पुख्ता तैयारी हो और साथ ही मरीजों की जांच की मजबूत व्यवस्था हो। इसके बावजूद जिले में अब तक डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की तैनाती नहीं हो सकी है जो अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

जुलाई से नवंबर तक इस टीम को आउटसोर्स पर रखा जाना इस साल तय हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने 30 सदस्यीय टीम के गठन का प्लान बनाया था। आउटसोर्स पर टीम के लिए युवक-युवतियों की नियुक्ति को डूडा विभाग को पत्राचार करने का स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया है। मगर, उस विभाग ने भी अभी तक टीम उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों-प्रतिष्ठानों में लार्वा की जांच करते हैं डीबीसी
संचारी रोगों की रोकथाम में डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर साल स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्सिंग से डीबीसी की तैनाती करता है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में डीबीसी की टीम घरों-कार्यालय में जाती है। वहां लार्वा मिलने पर उसे नष्ट करती है और भवन मालिक को नोटिस देती है। 7 दिन बाद दोबारा जांच में अगर लार्वा मिलता है तो भवन मालिक के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाता है। डीबीसी टीम में रखे जाने वाले युवक-युवतियों की योग्यता सिर्फ साक्षरता है। 410 रुपये प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन के हिसाब से इनका भुगतान शासन ने तय किया है।

अगस्त के अंत से सितंबर के बीच आते हैं मरीज
स्वास्थ्य विभाग को जिले में 30 डीबीसी की तैनाती करनी है। इसके लिए हर साल बजट आता है। डीबीसी की तैनाती कुछ माह के लिए होती है, लेकिन मथुरा में अब तक डीबीसी की तैनाती की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। यह हालत तब है जब हर साल अगस्त के अंत से सितंबर के बीच काफी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आते हैं।

मच्छरदानी भी नहीं
मलेरिया, डेंगू प्रभावित गांवों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से मच्छरदानी देने की बात कही जाती है। मगर, इस बार स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरदानी की न तो डिमांड की है। न ही अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इनको शासन ने उपलब्ध कराया है। इस बार भी बारिश शुरू हो गई है। आमतौर पर बारिश के साथ ही मलेरिया और डेंगू का हमला शुरू हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।

वर्जन

30 सदस्यीय डीबीसी टीम को आउटसोर्स पर रखने को डूडा को पत्र लिखा है। इनका काम, जहां आशा नहीं होती हैं, वहां जाकर लार्वा को नष्ट करना और लोगों को जागरूक करने का होता है। मच्छरदानी की कोई डिमांड नहीं की है। संचारी रोग अभियान 31 जुलाई को खत्म हो गया।
- डाॅ. आरके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed