फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Housing Development Board freed land worth crores

Mathura News: आवास विकास परिषद ने मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Board freed land worth crores
चौमुहां। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की छटीकरा-अल्हैपुर योजना संख्या-4 में बुधवार को प्रशासन का डंडा चला। लंबे समय से सरकारी जमीन पर कुंडली मारकर बैठे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ परिषद के प्रवर्तन दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों और अवैध पार्किंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

परिषद के प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के कड़े निर्देशानुसार की गई। सहायक अभियंता कृपांशु द्विवेदी के नेतृत्व में जब दस्ता मौके पर पहुँचा, तो कब्जाधारियों ने काम रोकने का प्रयास किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए अभियान को जारी रखा और भारी विरोध के बीच अवैध निर्माणों को हटाकर स्थल को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed