फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hotspot

पीपीई किट पहनकर सचिव ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण

Fri, 08 May 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
hotspot
मथुरा। वृंदावन के क्वारंटीन सेंटर कृष्णा कुटीर में पीपीई किट पहनकर निरीक्षण करते सचिव शहरी विका - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिले में कोरोना वायरस के फैले दायरे और प्रशासनिक इंतजामों की हकीकत जानने के लिए कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं सचिव शहरी विकास अनुराग यादव ने हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया और फाइलों को खंगाला। बृहस्पतिवार की देर रात सचिव ने हॉटस्पॉट इलाकों का दौरा किया और शुक्रवार को दिन में सीएमओ ऑफिस में कोरोना से संबंधित फाइलों की जांच की। शाम को वृंदावन के कृष्णा कुटीर सेंटर में पीपीई किट पहनकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लोगों से बात की। कुछ लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम हुई बैठक के बाद से ही सचिव शहरी विकास अनुराग यादव का मूड खराब है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन्हें कोरोना से संबंधित आंकड़े उपलब्ध नहीं करा सके थे। बैठक के बाद देर रात सचिव शहर के हॉटस्पॉट इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने होलीगेट, मनोहरपुरा, चौबियापाड़ा, कच्ची सड़क, मेवाती मोहल्ला आदि स्थानों पर मिले कोरोना पॉजिटिव केसों की जानकारी ली। रात में रिफाइनरी गेस्ट हाउस में रुकने के बाद शुक्रवार की सुबह दस बजे सीएमओ के ऑफिस में पहुंच गए। वहां कोरोना से संबंधित फाइलें खंगाली।
विज्ञापन

जिले में कितने कोरोना पॉजिटिव हैं, कितने ठीक हुए, कितनों की मृत्यु हुई, कहां-कहां आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं उनकी जानकारी ली। कोरोना के सर्विलांस अधिकारी और कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से जानकारी ली। शाम को सचिव अनुराग यादव वृंदावन के कृष्णा कुटीर क्वारंटीन सेंटर पहुंचे, जहां पीपीई किट पहनकर निरीक्षण किया। लोगों ने सचिव से क्वारंटीन का समय पूरा होने पर घर जाने की बात कही। लोगों ने उन्हें अन्य समस्याएं भी बताईं। सचिव के साथ सीएमओ डॉ. शेर सिंह, डॉ. सुखेश गुप्ता, डॉ. विमल उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ हुए व्यक्ति को भेजा घर
बलदेव के गांव सेहत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को एल-1 फैसिलिटी वृंदावन में भर्ती किया गया था। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद उक्त व्यक्ति को शुक्रवार को घर भेज दिया गया। डीएम ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए तथा क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। 140 लोगों की रिपोर्ट मिली है जिनमें 139 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। मात्र एक युवक ही पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed