{"_id":"5ee60c5c8ebc3e433471ec6e","slug":"hotspot-eria-sonkh-mathura-mathura-news-agr4460483138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंख का अग्रसेन मार्ग बना हॉटस्पॉट, एक दर्जन मार्गों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंख का अग्रसेन मार्ग बना हॉटस्पॉट, एक दर्जन मार्गों को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। कस्बा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा संक्रमित के घर से 250 मीटर का क्षेत्र हॉटस्पॉट बनाया गया है। नगर पंचायत ने अग्रसेन मार्ग को दोनों ओर सील कर दिया है। इस मार्ग से जुड़े 12 मार्गों में भी बेरीकेडिंग की गई है।
अग्रसेन मार्ग पर हॉटस्पॉट क्षेत्र की कार्रवाई 21 दिन तक प्रभावित रहेगी। आने-जाने वालों के लिए रूट बंद रहेगा। जरूरतमंद सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था नगर पंचायत प्रशासन ने कराई है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट किया है। चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने बताया कि कस्बा में संक्रमित के घर से जुड़े मार्गों को सील कर दिया गया है। संवाद
संक्रमित के दोस्त सहित परिजन क्वारंटीन
सौंख। जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के भाई, बहन, दादी, दोस्त को स्वास्थ परीक्षण के लिए क्वारंटीन किया है। चिकित्साधिकारी डॉ. रूपेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि संक्रमित से संपर्क में आए दोस्त व परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच की जाएगी।