{"_id":"58dfc2504f1c1bb01063fa16","slug":"hot-weather-in-april-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून से भी ज्यादा तप रहा अप्रैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से भी ज्यादा तप रहा अप्रैल
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यदेव अपने चरम पर पहुंच रहे हैं। गर्मी लगातार तपिश बढ़ा रही है। सूर्यदेव की तपिश का यह आलम है कि वर्ष 2017 की एक अप्रैल वर्ष 2016 की जून से भी गर्म रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार गर्मी नए रिकार्ड बनाएगी।
लगातार बढ़ती जा रही गर्मी से अब लोग परेशान हो रहे हैं। महिलाएं और युवतियों के साथ अब युवा भी अपने चेहरे को ढक कर चल रहे हैं। कुछ लोग छतरी का भी सहारा ले रहे हैं ताकि धूप की तपिश से बचा सके। लोग अधिक काम होने पर ही दोपहर में निकल रहे हैं अन्यथा घर या कार्यालय में ही बैठकर काम निपटा रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने घरों में उठाकर रख दिए गए कूलर को निकाल लिया है। एसी भी चला दिए गए हैं। वहीं शीतल पेय का भी सेवन किया जा रहा है। ताकि गर्मी अपना असर न दिखा सके।
मार्च माह भी रहा गर्म
मार्च माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो गत वर्ष की अपेक्षा इस बार मार्च माह भी काफी गर्म रहा।
तारीख 2016 2017
25 मार्च 37/18 37/18
26 मार्च 32/20 35/21
27 मार्च 32/20 37/22
28 मार्च 32/17 39/23
29 मार्च 32/19 40/25
30 मार्च 36/19 38/24
31 मार्च 38/20 40/24
01 अप्रैल 37/22 41/25