{"_id":"5eac19da8ebc3e9036453616","slug":"hospital-mathura-news-agr440007394","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में स्टाफ ने किया हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में स्टाफ ने किया हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन
हाईवे स्थित कॉलेज में हंगामे के बाद एकत्रित स्टाफ।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के एक अस्पताल में शुक्रवार की सुबह डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय ने हंगामा किया और नारेबाजी भी की। स्टाफ नर्स ने बताया कि उनकी ड्यूटी यहां पर कोविड-19 के मरीजों को देखने के लिए लगाई गई है और उनकी जो भी सैलरी है वह सैलरी में से दो हजार रुपये काट लिए गए हैं, जबकि उन्हें न तो कोई सुरक्षा मुहैया कराई गई है और न ही उनके लिए कोई सुरक्षा किट दी गई है। प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने हॉस्पिटल संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ विश्वासघात किया गया है।
सैलरी दोगुनी की बात तो अलग उनकी सैलरी से दो हजार रुपये काट लिए गए। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें केवल मास्क दिया जाता है उसके बाद वहां कोई भी सुरक्षा कवच नहीं दिया जाता और उनसे ऐसी स्थिति में ही नौकरी करवाने का दबाव बनाया जाता है। जब एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की कोशिश की तो वहां पर मौजूद बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट कर दी।