फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hospital

एक मार्च के बाद मथुरा आए लोगों की होगी जांच, करेंगे क्वारंटीन

Wed, 08 Apr 2020 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hospital
मथुरा। एक मार्च के बाद बाहर से मथुरा आए लोगों की पुलिस-प्रशासन जांच कराएगा। इन लोगों को क्वारंटीन भी कराया जाएगा। चाहे घर हो या फिर हॉस्पिटल यह पुलिस-प्रशासन ही तय करेगा। इसकी सूची पुलिस ने फिलहाल बनानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। हर हाल में महामारी से बचाव के लिए हर हथकंडे अपनाने में पुलिस-प्रशासन पूरी दौड़-भाग कर रहा है। अभी तक जमाती ही सामने आए थे। इन जमातियों को पकड़कर क्वारंटीन कराया गया, वहीं ओल और सुभाष नगर मरकज (मस्जिद) को सील करके पुलिस-प्रशासन ने 36 लोगों को क्वारंटीन भी कराया।
विज्ञापन

अब पुलिस-प्रशासन एक मार्च के बाद बाहर से जनपद में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है। इनमें कई तो ऐसे हैं जोकि हज से वापस आए हैं या फिर देश और विदेश से भी आने वालों को भी इस सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इन लोगों की जांच कराकर क्वारंटीन भी कराया जा सकता है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि एक मार्च के बाद मथुरा जनपद में आए लोगों की सूची बनवाई जा रही है। इन सभी की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही इनको घर या फिर हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed