फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Honored the elderly and those held in high esteem

Mathura News: वृद्धजन और अग्र गौरवों का सम्मान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Honored the elderly and those held in high esteem
वृद्धजनों का सम्मान करते अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया। संवाद
कोसीकलां। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में वृद्धजन एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आर्य समाज धर्मशाला में शुक्रवार की रात में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. प्रकाश अग्रवाल और अजय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 12 में खुशी अग्रवाल, आरूषी जैन, अनवी अग्रवाल, निखिल बंसल, अभिराज अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, कक्षा 10 के कृष्णा गोयल, मानवी अग्रवाल, शुभ बंसल, अंशिका अग्रवाल, कृष्णा सिंघल, सीए में शिवम् अग्रवाल, भूमिका जैन, मोहन अग्रवाल, नकुल गोयल, खेलकूद में गारवी अग्रवाल, प्रतियुष अग्रवाल, नीट में लक्ष्य गोयल, सिविल जज में अक्षिता जैन, यूपीएससी अंकित अग्रवाल, आईआईटी में रिषभ गर्ग को अग्रगौरव से सम्मानित किया। ब्रजलता अग्रवाल, शांति देवी, कृष्णा देवी, वीरवती, शीला, द्रोपदी मोहनश्याम आदि वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। सभा अध्यक्ष संजीव जाविया ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। कार्यक्रम के संयोजक देशबंधु अग्रवाल, अमित अग्रवाल मोना, कर्मवीर चौधरी, पंकज विज, गिरीश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय गोयंका, गोविंद जाविया, वेदप्रकाश गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन मोहन अग्रवाल सीए ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed