{"_id":"63b321f1cda26e640a0d7d0b","slug":"honey-trapping-four-including-woman-arrested-from-vrindavan-with-police-uniform-mathura-news-mtr5270796136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैपिंग : पुलिस की वर्दी के साथ महिला समेत चार वृंदावन से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैपिंग : पुलिस की वर्दी के साथ महिला समेत चार वृंदावन से गिरफ्तार
विज्ञापन
भरतपुर/वृंदावन। चिकसाना थाना पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और बंधक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी भी मिली है।
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को चिकसाना थाना के खेमरा कला गांव निवासी सचिन पुत्र श्यामवीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता श्यामवीर, धर्मवीर जाटव के साथ मोटरसाइकिल से बाजार की बोलकर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। सुबह ६.४० पर मेरे मोबाइल फोन पर पिता ने बताया कि वृंदावन में ओमैक्स एक एक फ्लैट पर उनको कविता नामक महिला व तीन व्यक्तियों ने बंधक बना रखा है।
छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये की डिमांड भी आरोपी कर रहे हैं। न देने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कविता, पुरुष मित्र दिनेश, विजय व रामकेश को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से श्यामवीर व धर्मवीर जाटव को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं द्वारा श्यामवीर के मोबाइल से उसके पुत्र सचिन को 3 लाख रुपये लेकर कमल मंदिर वृंदावन के सामने बुलाया था, जहां पुलिस के जवान सादा वर्दी में तैनात थे। जैसे ही अपहरणकर्ता मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद की है, जिस पर उन्होंने बताया कि लोगों को डराने धमकाने के लिए पुलिस वर्दी का भी सहारा लेते हैं। संवाद