फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   homgaurd will be convoy of police in up 100

‘यूपी 100’ में पुलिस के सारथी बनेंगे होमगार्ड

Thu, 13 Oct 2016 12:45 AM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
homgaurd will be convoy of police in up 100
calls
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ‘यूपी 100’ सेवा में होमगार्डों को पुलिस का सारथी बनाया गया है। प्रदेश भर से 3000 होमगार्ड ऐसे छांटे गए हैं जिन्हें चार पहिया वाहन चलाने का अनुभव है। सभी मंडल मुख्यालयों पर तीन अक्तूबर से इनका प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया है जो 14 तक चलेगा।
विज्ञापन


पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने यूपी 100 सेवा शुरू की है। इस सेवा के अंतर्गत 10 से 20 मिनट के अंदर लोगों को पुलिस की मदद मिलेगी। 75 जिलों में 3200 चार पहिया और 1600 दो पहिया वाहन दिए जा रहे हैं। इसके लिए ड्राइवर भी तैयार हो रहे हैं। अब पुलिस के पास इतनी बड़ी संख्या में चालक हैं नहीं लिहाजा होमगार्ड विभाग से भी ऐसे होमगार्ड लिए गए जो चार पहिया वाहन चलाना जानते हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है। इनकी नियुक्ति के लिए डीआईजी की अध्यक्षता में भर्ती बोर्ड बना था। प्रदेश में करीब 3000 होमगार्ड का चयन चालक पद के लिए कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, झांसी, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, झांसी, मेरठ और गोरखपुर मंडल मुख्यालय की पुलिस लाइन पर इन सभी होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि गाड़ी चलाना तो यह सभी जानते ही हैं, लेकिन इस इमरजेंसी सेवा के बारे में भी होमगार्ड को पढ़ाया जा रहा है। इनकी ड्यूटी किस तरह से होगी और क्या होगी इसकी बारीकियां भी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में तीन हजार होमगार्ड लिए गए हैं। अभी करीब 2000 होमगार्ड को और चालक बनने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद चालक के लिए फिर से टेस्ट कराया जाएगा। 

12 घंटे की होगी ड्यूटी
मथुरा। जो भी होमगार्ड चालक के पद नियुक्त हुए हैं उन्हें 12 घंटे डयूटी करनी पड़ेगी। भर्ती के वक्त ही यह होमगार्ड से लिखवा भी लिया गया है। 150 रुपये का अतिरिक्त भत्ता भी इन्हें मिलेगा। सामान्य होमगार्ड को 300 रुपये का भत्ता है जबकि इनका 450 रुपये प्रतिदिन का होगा।


आगरा मंडल के 161 होमगार्ड बने चालक
आगरा मंडल के 161 होमगार्ड ड्राइवर बन गए हैं। इनमें आगरा के 42, मथुरा के 65, मैनपुरी के 25 और फीरोजाबाद के 29 होमगार्ड शामिल हुए हैं। दूसरे चरण में अभी और भर्ती की जानी है। मंडलीय कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि चालक के लिए सभी का टेस्ट कराया गया था। जो टेस्ट में पास हुआ कमेटी ने उसका चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed