{"_id":"2e422407b0783af17dd7d2b559f40da4","slug":"homage-to-mahatma-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के बलिदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के बलिदान को किया याद
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस समेत अन्य संगठनों और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शहीद दिवस मनाया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अमूल्य योगदान रहा। उनके आदर्शों को पूरा विश्व मानता है।
इस दौरान मलिक अरोड़ा, महेश रावत, संजय शर्मा, डा. आशुतोष भारद्वाज, अनूप चतुर्वेदी, विनेश सनवाल, महेन्द्र प्रताप गौतम, पूजा यादव, आशीष चतुर्वेदी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उपाध्यक्ष कीर्ति कौशिक, महेश प्रधान, वसीमुद्दीन, ब्रजकिशोर गोस्वामी, मोहन शर्मा, डॉ. रमा चतुर्वेदी, जितेंद्र मणि, कृष्णा माहौर, चमन नागर, इंद्रजीत गौतम, निशांत सारस्वत, गिरीश कुमार, जावेद आलम, महेशचंद्र वर्मा, राहुल अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।
अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी समिति के तत्वावधान में विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, सईद आजमी, सरदार उपकार सिंह, गफ्फार अब्बास, ईश्वरदास चौहान, रामनारायण मिश्र, रूप किशोर शर्मा, प्रेम सिंह, पारस गर्ग, सुरेश पांडे, महेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शहीद दिवस मनाया। इसमें देश पर बलिदान हुए अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हाल में ही पठानकोट के हमले के शहीदों को भी याद किया। शुभारंभ भरतपुर गेट व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज और प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने अमर शहीदों को पुष्प और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, डॉ. ब्रजभूषण चौहान, मनवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृष्णमुरारी, प्रेमसरोज मौर्या आदि उपस्थित थे।