फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holy starl in Bankebihari Temple from one february

बांकेबिहारी मंदिर में एक फरवरी को होगा होली का आगाज

Sat, 28 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Holy starl in Bankebihari Temple from one february
बांकेबिहारी मंदिर
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक फरवरी में बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर में दोपहर को शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ने के साथ ही धर्मनगरी में होली का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन

राजभोग सेवाधिकारी प्रणव गोस्वामी ने बताया कि शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारीजी बसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलते हैं।
विज्ञापन


सर्व प्रथम ठाकुर बांकेबिहारी के मस्तक, कपोल (गालों) और ठोड़ी पर गुलाल लगाया जाता है। इसके बाद गोस्वामी चांदी के पांच थालों में भरा लाल, हरा, बसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डालते हैं। बसंत पंचमी से ही ब्रज में 40 दिन की होली उत्सव शुरू हो जाता है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को मंदिर में भीड़ की संभावना के कारण अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, शाहबिहारी मंदिर, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर मंदिर सहित सप्त देवालयों में बसंत पंचमी का उत्सव एक फरवरी से शुरू हो जाएगा।

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए होगी वन वे व्यवस्था
एक फरवरी को बसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस भी तैयारियाें जुट गई है। बसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए होने वाली भीड़ के दबाव को देखते हुए वन वे व्यवस्था की जाएगी।

बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक से सेवायत गोस्वामी और वीआईपी का प्रवेश होगा। वीआईपी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु गेट दो से अंदर जाएंगे। गेट तीन से विद्यापीठ होते हुए बिहारीजी गली से आने वाले श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। सभी श्रद्धालु दर्शन कर गेट चार से निकाले जाएंगे। गेट नंबर पांच को इमरजेंसी के समय ही खोला जाएगा।


कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि एक फरवरी को सुबह से चार पहिया वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को वृंदावन पानीगांव रोड पर, छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार पर पार्किंग पर रोके जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को पानी गांव पुल के पास ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed