{"_id":"660342bbd26dad40890e73e4","slug":"holika-dahan-was-done-in-the-evening-in-dwarkadhish-temple-mathura-news-c-369-1-mt11003-110980-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: द्वारिकाधीश मंदिर में शाम को किया होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: द्वारिकाधीश मंदिर में शाम को किया होलिका दहन
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में सोमवार प्रात: 6:15 बजे होलिका पूजन व होलिका दहन किया गया। विधि प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने बताया के मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी डॉ. वागिश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है।
उनके निर्देशन में ही एक माह पूर्व पूर्णिमा पर होली कार्यक्रम आरंभ हुए. जिसके तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मंदिर में होली रसिया गायन हुआ। एकादशी के दिन कुंज में, त्रयोदशी को बगीचे में विराजमान होकर ठाकुरजी ने होली खेली। 25 मार्च को प्रातः 6:15 बजे होली के पूजन के साथ होलिका दहन हुआ।
होलिका दहन के बाद ठाकुर जी के मंगला व ग्वाल के दर्शन खुले। 10 बजे डोल महोत्सव की पहली झांकी प्रारंभ हुई, उसके बाद दूसरी, तीसरी झांकी और दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक डोल महोत्सव की चौथी झांकी के दर्शन हुए। इसमें भी ठाकुर जी ने भक्तों संग होली खेली। सेवा अधिकारी अजय भट्ट ने मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा व राकेश तिवारी एड. से पूजन कराया।