{"_id":"698e22b506cd0764830c1ea7","slug":"holi-preparations-intensify-in-barsana-with-dm-arriving-to-inspect-mathura-news-c-412-1-mt21003-5148-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना में होली की तैयारियां तेज, जांच के लिए पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना में होली की तैयारियां तेज, जांच के लिए पहुंचे डीएम
विज्ञापन
बरसाना में मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी।
बरसाना। होली उत्सव से पहले बरसाना में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नगर पंचायत बरसाना पहुंचकर लठामार होली और लड्डू होली उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, साफ सफाई और अन्य सुविधाओं के इंतजामों को मौके पर जाकर देखा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवर्धन से बरसाना की ओर रास्ते पर रेलवे फाटक के आसपास यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। निर्देश दिए कि फाटक के दोनों ओर जाम की स्थिति न बनने पाए। इसके बाद हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर साफ सफाई, बैरिकेडिंग और वॉल पेंटिंग कराई जाए। ड्रेन और नालियों की स्थिति देखते हुए सिंचाई विभाग को व्यापक स्तर पर अभियान और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध होर्डिंग हटाने और मेला क्षेत्र स्थित ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों पर प्लास्टिक रैपिंग कराने के लिए कहा गया।
जिलाधिकारी ने पूरे क्षेत्र में लाइटों समेत अन्य सजावट के कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए। साथ ही रंगीली चौक, कटारा चौक, लाडो गेट, सुदामा चौक और श्री राधा रानी जी मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों, गलियों और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया गया। मेले को प्लास्टिक मुक्त मेला बनाने के लिए उपजिलाधिकारी गोवर्धन को दुकानदारों पर निगरानी और उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी करने और असामाजिक एवं अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कहा। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।