नौहझील(मथुरा)। गांव मरहला मुक्खा में धूमधाम से होली महोत्सव मनाया गया। बरौठ व मरहला मुक्खा के लोगों ने यमुना पूजन किया। हुरियारे नगाड़े लेकर गांव मरहला मुक्खा पहुंचे। यहां अबीर-गुलाल के साथ हुरियारों का स्वागत किया गया। गांव के प्रमुख स्थलों पर ढप-ढोल व नगाड़े के साथ होली के सुमधुर गीतों पर हुरियारिनों ने हुरियारों संग जम कर नृत्य किया।
मेला कमेटी के चौ. हरी सिंह प्रधान व घनश्याम चौधरी ने बाजना की नगाड़ा टीम को नकद पुरस्कार दिया। बारिश के चलते रात में जिकड़ी भजन प्रतियोगिता नहीं हुई। इस दौरान संतलाल चौधरी, भगवत चौधरी, महावीर सिंह, गुलाब सिंह, भगवत ठाकुर, रमेश चंद शर्मा, बंटी चौधरी, रूप सिंह, रमाशंकर आदि मौजूद थे।