फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi invitation will be sent to Yashoda's door today

Mathura News: यशोदा के द्वार आज जाएगा होली का न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Holi invitation will be sent to Yashoda's door today
बरसाना(मथुरा)। कीर्ति के द्वार से शुक्रवार को गोपाल सखी यशोदा के द्वार पर होली का न्योता देने जाएंगी। वहीं होली के निमंत्रण की स्वीकृति लेकर नंदगांव से शाम को पांडा कीर्ति भवन बरसाना में आएगा। प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को लाडली जी मंदिर परिसर में लड्डू होली व पांडा लीला का आयोजन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार, बृषभान भवन से बरसाना की रहने वाली राधा व गोपाल सखी सुबह होली का न्योता देने के लिए नंदगांव जाएंगी। रंगीली सखियां होली का न्योता करीब 5 साल से दे रहीं हैं।
विज्ञापन


दोनों अपने साथ एक हांडी में गुलाल, पान बीड़ा, खीरसा, इत्र, फुलेल आदि भोग प्रसाद लेकर नंदगांव में जाकर माखन चोर कन्हैया को राधा का न्योता देतीं हैं कि ग्वाल-वाल मंडली के साथ बरसाने में होली खेलने को बुलायौ है। बरसाने होली का न्योता पाकर कृष्ण व उसके सखा उत्साहित हो जाते हैं। होली का न्योता स्वीकार करने के बाद नंदभवन से एक पांडा श्रीकृष्ण का संदेश लेकर बृषभान भवन में आता है और सखियों से कहता है कि नंदलाल सखाओं के साथ होली खेलने के लिए बरसाने आ रहें हैं। कन्हैया के संदेश को पाकर सखियां पांडा को लड्डू खिलातीं हैं। इस दौरान मंदिर में लड्रुओं की वर्षा के साथ अबीर गुलाल की होली शुरु हो जाती है।
विज्ञापन





अब नहीं आता नंदगांव का पांडा

परंपरा के अनुसार, कान्हा की ओर से होली की स्वीकृति का संदेश लाने वाला पांडा आज से करीब सौ साल पहले तक नंदगांव से आया करता था। अब नंदगांव से कोई पांडा बरसाना नहीं आता है। इस लीला को बरसाना के गोस्वामी सेवायत करते आ रहे हैं। बुजुर्गों के अनुसार, मध्य प्रदेश के रीवा रियासत के महाराजा लड्डू होली देखने आए थे। वे पांडा का नृत्य देखकर इतने भाव विभोर हो गए कि उन्होंने अपने समस्त राजसी जेवर पांडा को भेंट कर दिए। इतने पर भी राजा का मन नहीं भरा और उन्होंने सोने के इतने सिक्के पांडा को भेंट किए कि पांडा उन्हें उठा तक नही सका। अगली बार फिर से आने का प्रण कर राजा लौट गए। इसे बरसाना मंदिर के पुजारी अगले साल से नंदगांव के पांडा को बुलाने की बजाय स्वयं पांडा का वेश धर नाचने लगे। पुजारी के दुर्भाग्य से रीवा के महाराजा कभी होली देखने न आ सके। इससे पांडा आने की परंपरा भी वहीं समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




लठामार होली की द्वितीय चौपाई आज निकलेगी

बरसाना। प्रसिद्ध लठामार होली की द्वितीय चौपाई आज लड्डू होली के दिन शाम को धूमधाम से निकाली जाएगी। यह चौपाई राधारानी मन्दिर से रंगेश्वर महादेव तक निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed