फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi in radhaballabh mandir

राधाबल्लभ लाल ने भक्तों संग खेली होली

Sun, 20 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
holi in radhaballabh mandir
राधाबल्लभ मंदिर में होली
 विश्व विख्यात ब्रज की होली का आनंद भगवान कृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन में चरम पर है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी, राधाबल्लभ मंदिर, राधारमण, राधादामोदर, श्यामसुंदर सहित अन्य मंदिरों में ठाकुरजी अपने भक्तों के साथ होली खेल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को ठाकुर राधाबल्लभ लाल ने भक्तों के संग होली खेली। सेवायतों ने स्वर्ण, रजत पिचकारियों से श्रद्धालुओं पर प्रसादी रंग डाला। इस पारंपरिक होली का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण ठाकुर राधाबल्लभ लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। होली महोत्सव में राकेश मुखिया ने समाज गायन कर सभी और आनंदित कर दिया। उन्होंने खेलत ब्रजराज कुंवर संग होली कौ त्यौहार... और ‘रंग रंगीले दोऊ नवल निकुंज मद, प्रेमरस भरे खेलत होरी...’ आदि का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली महोत्सव में मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी, विष्णु बल्लभ गोस्वामी, चंदन गोस्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed