फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi fun raining in Nidhivan's Rang Mahal

निधिवन के रंग महल में बरस रही होली की मस्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Holi fun raining in Nidhivan's Rang Mahal
वृंदावन (मथुरा)। जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की प्राकट्य स्थली पर होली की धूम है। निधिवन के रंग महल पर रंग बरस रहा है। फुलेरा दूज की पूर्व संध्या पर निधिवन आए भक्त होली की मस्ती में डूबे नजर आए। ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल लगवाने के बाद भक्त भी धन्य हुए। भक्तों ने भी होली के गीत और भजन गाकर ठाकुरजी को रिझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने बताया कि रंग महल में होली सुबह मंगला आरती के समय खेली जाती है। मंदिर के पुजारी रोहित गोस्वामी ने बताया कि रंग महल है तो यहां रंगों का महत्व है। यहां वसंत पंचमी से होली खेली जाती है।
विज्ञापन

वसंत पंचमी से यहां आने वाले भक्तों को गुलाल लगाया जाता है। इसके बाद फूलेरा दूज से एकादशी तक भक्तों पर गुलाल डाला जाता है। एकादशी से होली तक भक्त अपने भगवान के साथ होली खेलते हैं। होली के दौरान यहां चल रहे होली के गीतों पर दर्शन करने आते भक्त झूमने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed