फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi celebration in mathura

रंग बरसै, गुलाल बरसै....

Fri, 06 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 06 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
holi celebration in mathura
चतुर्वेदी समाज के परंपरागत डोले में रसिया, होरी की आध्यात्मिक बरसात के साथ गुलाल के गुलचाओं से समूचा ब्रज सराबोर हो गया। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में डोले का शुभारंभ विश्राम घाट से हुआ।
विज्ञापन


सर्वप्रथम यमुना महारानी की झांकी, बैंड बाजों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान की झांकी में राधा-कृष्ण के स्वरूप ब्रजवासियों पर गुलाल की बौछार करते चल रहे थे। राजाधिराज की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र थी। होरी, रसियाओं के स्वरों में हर कोई मदमस्त हो उठा।
विज्ञापन


होलीगेट पर मदनमोहन श्रीवास्तव, संजय चतुर्वेदी, केके चतुर्वेदी, कोतवाली रोड पर नरेंद्र सैनी, गोपाल चतुर्वेदी, मनोज पाठक अशर एग्रो, दिनेश पंडित, नरसो, सत्येंद्र चतुर्वेदी और चौक बाजार में योगेंद्र चतुर्वेदी ने स्वागत किया। समापन पर मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने राधा-कृष्ण की आरती उतारी। दिनेश पाठक, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मदन मोहन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेशी भक्त बने आकर्षण का केंद्र
श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के डोले में विदेशी भक्त भी अच्छी खासी संख्या में थे। होली के इस अनूठे उत्सव को ये अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। चतुर्वेदी समाज के बच्चों की टोली इन विदेशी भक्तों से ठिठोली कर होली की मस्ती में सराबोर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed