{"_id":"58d1718e4f1c1ba16e1a1148","slug":"holi-celebration-in-godarangmannar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों संग खेली होली
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोदारंगमन्नार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत मंगलवार शाम ठाकुर गोदारंगमन्नार ने भक्तों संग होली खेली। भक्तों में ठाकुरजी के प्रसाद रूपी रंग और गुलाल को लेने की होड़ रही। रंगजी मंदिर की इस होली के साथ ही वृंदावन में चल रहे 40 दिवसीय होली महोत्सव का भी समापन हो गया।
शाम करीब चार बजे मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान गोदारंगमन्नार को कांच के विमान में विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान होली खेलने के लिए शोभायात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण को निकले। रंगजी का बगीचा जाते और लौटते हुए गोदारंगमन्नार ने श्रद्धालुओं के साथ गुलाल और रंगों की होली खेली। पुजारियों ने चांदी की पिचकारियों से प्रसादी रंग भक्तों डाला।