फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   History questions confused people in RO-ARO exam

Mathura News: आरओ-एआरओ की परीक्षा में इतिहास के प्रश्नों ने उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
History questions confused people in RO-ARO exam
श्रीजी बाबा स्कूल में परीक्षा देने आए परीक्षार्थी।
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा 51 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए कुल 22,310 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 9103 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 13,207 ने परीक्षा से दूरी बना ली। 40 फीसदी ही उपस्थित हुए। इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाया।
विज्ञापन


जिले में 51 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आरओ, एआरओ परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित हुई। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार परीक्षा केंद्रों पर जाकर पल-पल की अपडेट लेते रहे। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक की गई। कई महिला अभ्यर्थी कान में बालियां और चेन पहनी हुई थीं, जिन्हें सेंटर पर उतरवा दिया गया। परीक्षा देकर बाहर आए दीपक सिंह ने बताया कि पेपर का लेवल सही था, सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। छात्र सुरेश ने बताया कि इतिहास के प्रश्न ज्यादा थे, इसलिए थोड़ा उलझे रहे। छात्रा दीप्ती दुबे ने बताया कि पेपर का लेवल आसान था, जिस हिसाब से तैयार की उस हिसाब से अच्छा आया। श्वेता चौहान ने कहा कि पेपर अच्छा आया था, करेंट अफेयर्स के प्रश्न ज्यादा आए थे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
पुरुष अभ्यर्थियों की उतरवाई गई बेल्ट
परीक्षा देने आए कई पुरुष अभ्यर्थी बेल्ट पहनकर आए, जिसे उतरवाने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा कई अभ्यर्थी देर से सेंटर पर पहुंचे, ऐसे में उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इनमें लड़कियां भी शामिल थीं, जो प्रवेश न मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगीं। सबसे खास बात तो ये रही कि परीक्षा केंद्रों पर पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से निगरानी कराई गई।




पेपर छूटने के बाद लगा जाम
जिले में 51 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। दोपहर 12.30 बजे परीक्षा छूटी तो परीक्षार्थियों की भीड़ से शहर की सड़कों पर जाम लग गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप में जाम में लोग फंसे रहे। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed