फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   historical sign of yoga in mathura muesium

संग्रहालय में योग के ऐतिहासिक साक्ष्य

Wed, 24 Jun 2015 12:01 AM IST
अजय खंडेलवाल, मथुरा
अजय खंडेलवाल, मथुरा Updated Wed, 24 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
historical sign of yoga in mathura muesium
योग भारतीय इतिहास का गौरव है। हमारे पूर्वज योग करके ऊर्जावान और स्वस्थ रहते थे। मथुरा के संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियां इसे प्रमाणित करती हैं। गुप्त काल की एक मूर्ति में विदूषक रानी के सामने अनुलोम-विलोम और प्राणायाम करता नजर आ रहा है। वहीं कई काल खंड की मूर्तियां भी योग की मुद्राओं में नजर आती हैं।
विज्ञापन

 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में लोगों का योग के प्रति उत्साह देखने के बाद इसकी प्राचीनता को लेकर दुनिया भर में बहस छिड़ गई। योग व्यक्ति को निरोग रखने में सहायक है, यह बात समझाई जाती है और इसके प्रमाण इतिहास में भी है। मथुरा स्थित राजकीय संग्रहालय में संजोकर रखी गई पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों में योग की कई मुद्राएं देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन


यहां गुप्त काल (पांचवीं शताब्दी) की टेराकोटा की मूर्ति में एक विदूषक रानी के सामने प्राणायाम की मुद्रा में है। ये विदूषक अनुलोम विलोम और प्राणायाम करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कुषाण काल, गुप्तकाल, बौद्धकाल, मौर्यकाल, शुंग काल सहित कई कालखंड की मूर्तियां में योगाभ्यास का वर्णन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रानी के सवालों से बचने को अनुलोम-विलोम
संग्रहालय के सहायक निदेशक डा. एसपी सिंह ने गुप्तकाल की टेराकोटा मूर्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में विदूषक (मसखरा) राजा के बेहद करीबी होते थे। मूर्ति में रानी विदूषक का दुपट्टा पकड़ कर राजा से जुड़ी कुछ राज की बातें जानने की कोशिश कर रही हैं। विदूषक इन सवालों से बचने के लिए अनुलोम-विलोम करता नजर आ रहा है।



राजकीय संग्रहालय में मौजूद दो हजार साल पुरानी मूर्तियों में कई मूर्तियों में योग की मुद्राएं दिखाई गई हैं। इनमें टेराकोटा की मूर्ति में विदूषक अनुलोम-विलोम का अभ्यास करता देखा जा सकता है।
 डा. एसपी सिंह, सहायक निदेशक, राजकीय संग्रहालय मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed