फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hindu sant speaking on religion conversion

अशिक्षा धर्म परिवर्तन का मूल कारण- निश्चलानंद सरस्वती

Tue, 23 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 23 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
hindu sant speaking on religion conversion
अशिक्षा और अदूरदर्शिता के कारण लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। देश में जिस प्रकार मुसलिम और ईसाई बनाया गया, यह गलत है। इसकी पृष्ठभूमि में जाकर धर्म परिवर्तन के कारण पर चर्चा होनी चाहिए। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने सोमवार को यह बात कही।
विज्ञापन


वे चैतन्य विहार स्थित शंकराचार्य आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की स्थापना को भी ब्रज वृंदावन संस्कृति के लिए आघात बताया।  
विज्ञापन


सोमवार को ही ब्रज वृंदावन हेरिटेज एलायंस का एक प्रतिनिधिमंडल स्वामी निश्चलानंद से मिला। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने उनसे ब्रज वृंदावन में विकास के नाम पर हो रहे विनाश और धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि शासन की अज्ञानता और दिशाहीनता के कारण आज प्रदेश के तीर्थस्थल बदहाल हैं। विकास के नाम पर हिंदुओं की आस्था के केंद्रों को विकृत और विलुप्त करने का षड्यंत्र चल रहा है। किसी को गाय, गंगा, गायत्री और गीता की चिंता नहीं, सब आर्थिक विकास में लगे हैं।


उन्होंने सरकार से मांग की है कि ब्रज वृंदावन की गोशालाओं में विभिन्न नस्लों की गाएं सुरक्षित रखी जाएं। प्रतिनिधि मंडल में एलायंस के संयोजक मधुमंगल शुक्ला, डा. लक्ष्मी गौतम, चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद् के पूर्व अध्यक्ष महंत फूलडोल बिहारीदास, परशुराम गौतम, सार्थक चतुर्वेदी, संजय गौड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed