फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hindu organizations are spoiling the atmosphere of state

‘हिंदूवादी संगठन बिगाड़ रहे प्रदेश का माहौल’

Sat, 20 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 20 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
hindu organizations are spoiling the atmosphere of state
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद ने शुक्रवार सुबह बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि जबरन धर्मांतरण से प्रदेश का सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। हिंदूवादी संगठन जानबूझकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण कराना गलत है। यदि हिंदूवादी संगठनों ने धर्मांतरण मुद्दे को नहीं छोड़ा तो सपा हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग जनसाधारण की सुविधा के लिए वातानुकूलित बसों के संचालन में तेजी ला रहा है। मथुरा जनपद की जनता को भी यह तोहफा जल्द दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में नए अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए जमीन तलाश ली गई है, जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन करोड़ की लागत से वृंदावन में बने आधुनिक बसस्टैंड का उद्घाटन जल्द ही होगा और संभवत: इसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने मथुरा जनपद में मथुरा-वृंदावन, राया और गोवर्धन के बीच चल रहे डग्गेमार वाहनों के साथ टेंपुओं के संचालन पर रोक लगाने की बात भी कही।


उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मथुरा-वृंदावन के बीच सिटी बस का संचालन शुरू होगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, मुकेश सिंह सिकरवार, राजकिशोर भारती, सुजीत वार्ष्णेय, ब्रजेश गुप्ता, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed