{"_id":"5839d0f24f1c1b967413c3bc","slug":"hindu-conference-begin-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के जयकारों संग दिया हिंदू एकता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के जयकारों संग दिया हिंदू एकता का मंत्र
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
हिंदू हेल्पलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हर गांव और कस्बे को हिंदू हेल्पलाइन से जोड़ा जाएगा। इसका मकसद 100 करोड़ हिंदुओं को एक मंच पर लाना है। इस मौके पर उन्होंने जय श्रीराम के जयकारों के साथ हिंदू एकता का मंत्र दिया गया।
वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में शनिवार से हिंदू हेल्पलाइन की अखिल भारतीय बैठक शुरू हुई। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत कई प्रांतों के स्टेट इंचार्ज पहुंचे थे। पहले दिन बैठक के दो सत्र चले। बैठक को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि हेल्पलाइन का गठन हिंदुओं को एकजुट करने के लिए किया गया है। हमारा मकसद उन गरीबों को मजबूत बनाना है, जो कमजोर हैं, जिनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
इसके लिए हर गांव और मोहल्ले में हेल्पलाइन का गठन किया जाएगा। हेल्पलाइन में पांच सुविधाएं दी जा रही हैं। इनमें आरोग्य, प्रवास, शासन/प्रशासन, कानून/ न्याय और धार्मिक शामिल है। जहां भी कोई हिंदू मदद मांगेगा तत्काल उनकी सहायता की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में हेल्पलाइन सबसे मजबूत बनेगी। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि समाज में जो बिखराव हो रहा है वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
हमें हिंदू समाज को एकजुट करना होगा। आज भी तमाम हिंदू ऐसे हैं, जिन्हें भरपेट खाना नहीं मिलता। बच्चों को पढ़ा नहीं पाते। हमें उन्हें जोड़ना होगा। जाति बिरादरी में बंटे समाज को एक मंच पर लाना होगा। तभी हम एक नए समाज का निर्माण कर सकते हैं। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत नाथू ने बताया कि पचास हजार से ज्यादा लोगों की मदद की जा चुकी है। हेल्पलाइन का लगातार विस्तार किया जा रहा है।