फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindi and Mathematics Remained Easy; General Knowledge and Reasoning Posed a Tough Challenge

Mathura News: हिंदी और गणित रहे सरल, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग ने ली कड़ी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hindi and Mathematics Remained Easy; General Knowledge and Reasoning Posed a Tough Challenge
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
मथुरा। बुन्देलखण्ड विवि, झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर मिला-जुला असर देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान और हिंदी भाषा के पेपर का स्तर सामान्य रहा, जहां संधि, समास और उपसर्ग से जुड़े सवाल पूछे गए। दूसरी पाली में आए अभिरुचि परीक्षण (रीजनिंग) के सिटिंग अरेंजमेंट जैसे सवालों ने काफी उलझाया।
विज्ञापन

विषय वर्ग की बात करें तो विज्ञान वर्ग में बायोलॉजी के प्रश्नों का स्तर काफी कठिन रहा जबकि गणित के सवाल अपेक्षाकृत सरल थे। वहीं कला वर्ग के प्रश्न पत्र में राजनीति विज्ञान के थिंकर (विचारक) से जुड़े सवालों और आउट ऑफ सिलेबस लगे सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों की परीक्षा ली। कॉमर्स वर्ग के अभ्यर्थियों ने परीक्षा को संतुलित बताया। अभ्यर्थियों ने बताया कि दोनों पालियों में 100-100 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें एक तिहाई (1/3) की निगेटिव मार्किंग ने थोड़ा सतर्क रखा।
विज्ञापन


जनपद के 8 केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें कुल पंजीकृत 3468 परीक्षार्थियों में से 3009 उपस्थित रहे जबकि 459 अनुपस्थित दर्ज किए गए। प्रथम पाली में कुल उपस्थिति प्रतिशत 86.76 रहा। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। द्वितीय पाली में 3010 परीक्षार्थी उपस्थित और 458 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति का ग्राफ 86.79 प्रतिशत रहा। केंद्रों पर सचल दलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन
प्रथम पाली का पेपर बेहद सरल था, लेकिन दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल आउट ऑफ सिलेबस लगे। बायोलॉजी के सवाल कठिन थे। - विष्णु कुंतल, सौंख
पेपर का स्तर अच्छा था, हिंदी में संधि, समास, उपसर्ग और रीजनिंग में सिटिंग अरेंजमेंट के साथ राजनीति विज्ञान में विचारकों पर अच्छे सवाल पूछे गए।- लोकेश गौतम, दिल्ली

दूसरी पाली में रीजनिंग के सवालों ने काफी उलझाया, कुछ प्रश्न काफी अलग और नए पैटर्न के थे। कला वर्ग के प्रश्नों का स्तर भी काफी कठिन रहा। - नरेश, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed