फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Himangi Sakhi could not burn the effigy of Brahmarshi Kumar Swami

Mathura News: ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी का पुतला नहीं फूंक सकीं हिमांगी सखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Himangi Sakhi could not burn the effigy of Brahmarshi Kumar Swami
वृंदावन। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को लेकर ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी द्वारा दिए गए गलत बयान के खिलाफ मोर्चाबंदी करने वाली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को कुमारस्वामी के शिष्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार को दोनों तरफ से हुए हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बताते चलें कि ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी द्वारा विगत करीब दो वर्ष पूर्व एक सत्संग के दौरान कथा मंच से भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कुमार स्वामी के विरोध का एलान किया था। बुधवार शाम हिमांगी सखी द्वारा समर्थकों के साथ रंगजी मंदिर से मोर्चा निकालते हुए नगर निगम चौराहे पर पुतला दहन करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

नियत समय पर जैसे ही हिमांगी सखी पुतला लेकर निकलीं उसी बीच कुमार स्वामी के समर्थकों ने अचानक पुतला छीन लिया और पुतला तोड़ दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इस संबंध में जहां कुमार स्वामी के शिष्यों ने इस वीडियो से छेड़छाड़ होना बताया है। वहीं हिमांगी सखी ने अपना विरोध जारी रखते हुए जान से मारने का खतरा बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। रंगजी चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। फिलहाल दोनों पक्ष ही थाने में हैं। जांच के बाद ही करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed