{"_id":"5795099d4f1c1bcc38c4b96f","slug":"highway-jam-due-to-death-of-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर तीन घंटे जाम रहा हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत पर तीन घंटे जाम रहा हाईवे
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
जाम खुलवाने पहुंची रिफाइनरी थाना और हाईवे पुलिस से गांववासियों की कहासुनी हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हाईवे पर सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर सवार किशोर की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। तीन घंटे जाम के बाद अंडरपास बनाने और मुआवजे के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी बाबूलाल के पुत्र आकाश कुमार (20) अपने ट्रैक्टर से हाईवे के दूसरी ओर खेतों में जुताई कर सुबह करीब 7:45 बजे घर लौटने रहे थे। रास्ते में पड़ोसी किशोर विशाल उर्फ भोजू (12) पुत्र सत्यवीर मिल गया। आकाश ने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया और हाईवे पार करने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें विशाल ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक तेजी से ट्रक को भगा ले गया। परिवारीजन घायल को पहले स्वर्ण जयंती अस्पताल और फिर आगरा ले गए।
इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची रिफाइनरी थाना और हाईवे पुलिस से गांववासियों की कहासुनी हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। सूचना पर रालोद के विधायक पूरन प्रकाश, रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, एसडीएम छाता राजेश कुमार, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित हाईवे, फरह, महावन और सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गांववासी हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण में अंडरपास बनाने और मुआवजे की मांग को लेकर जमे रहे। करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में अधिकारियों ने हाईवे पर सिक्सलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लोगों से बात की और अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही सड़क दुर्घटना बीमा और अन्य मद से मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम से हाईवे पर दोनों ओर दो किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई थी।