फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Highway Halted for President's Convoy

Mathura News: राष्ट्रपति के काफिले के लिए रोका हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Highway Halted for President's Convoy
चौमुहां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय मथुरा दौरे के दौरान शनिवार सुबह वीवीआईपी फ्लीट हाईवे से गुजरी। इस दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया। राष्ट्रपति के वृंदावन से छटीकरा होते हुए गोवर्धन प्रस्थान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हाईवे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया। इसके चलते कई किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना हुआ। वीवीआईपी फ्लीट की सुरक्षित और मूवमेंट के लिए पुलिस-प्रशासन ने काफिला गुजरने से करीब आधा घंटा पहले ही निरफाद हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया। अचानक वाहन रोके जाने से हाईवे पर गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाई और यातायात को सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed