{"_id":"3870e3c42ce504469e10d735b82239b2","slug":"highest-voting-in-last-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में सर्वाधिक 66.54 प्रतिशत वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में सर्वाधिक 66.54 प्रतिशत वोट पड़े
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 29 Oct 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान भी हो गया। अब तक के सभी चरणों से ज्यादा वोट अंतिम चरण में डाले गए।
मतदान के प्रारंभिक दौर में अवश्य लोगों के घर से निकलने की रफ्तार धीमी नजर आई, लेकिन समय के साथ ही मतदान की रफ्तार भी बढ़ती गई।
सुबह पहले दो घंटों के दौरान मतदान प्रतिशत 9.87 प्रतिशत था जो 11 बजे बढ़कर 24.22 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसमें राया ब्लाक में 25.10 प्रतिशत और बलदेव ब्लाक में 23.35 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे।
दोपहर एक बजे यह आंकड़ा 38.2 पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक इजाफा दर्ज हुआ। दोपहर तीन बजे मतदान प्रतिशत 54.91 हो गया। इसमें राया ब्लाक में 54.73 प्रतिशत और बलदेव में 55.10 प्रतिशत वोट डाले गए।
अंतिम दो घंटे में मतदान खत्म होने तक कुल मतदान का प्रतिशत 66.54 हो गया। इसमें निरंतर आगे रहने वाला बलदेव ब्लाक अंत तक राया ब्लाक से मतदान प्रतिशत में आगे रहा।
विज्ञापन
बलदेव ब्लाक में 67.75 और राया ब्लाक में 65.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी के साथ अफसरों ने राहत की सांस ली है। इस चरण में जिला पंचायत की आठ और दो क्षेत्र पंचायत के लिए यह वोट डाले गए हैं।