{"_id":"6af618c355140c986801d92e","slug":"highest-number-of-unreserved-tickets-sold-in-three-years-mathura-news-c-369-1-mt11018-155724-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन साल में सबसे ज्यादा बिके अनारक्षित टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन साल में सबसे ज्यादा बिके अनारक्षित टिकट
विज्ञापन
मथुरा। दीपावली से भाई दूज तक रेलवे के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की आवाजाही का दबाव लगातार बना रहा। त्योहारों पर घर आने-जाने यात्रियों ने ट्रेनों से सफर को प्राथमिकता दी। इसका असर अनारक्षित टिकटों की बिक्री पर भी दिखाई दिया। वर्ष 2026 में दीपावली से भाई दूज तक चार दिनों में 1,09,421 अनारक्षित टिकटों की बिक्री हुई।
रेलवे के अनारक्षित टिकट बिक्री काउंटर से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस बार दिवाली के दिन 13,066 टिकट बिके। इसके अगले दिन यह आंकड़ा बढ़कर 24,048 पहुंच गया। गोवर्धन पूजा पर 33,143 टिकटों की बिक्री हुई। वहीं भाई दूज पर सर्वाधिक 39,164 टिकट बिके।
तीनों वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कार्तिक अमावस्या और गोवर्धन पूजा पर टिकटों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि भाई दूज पर वर्ष 2024 में 39,496 टिकट बिके थे, जो इस बार की बिक्री से 332 अधिक हैं। वर्ष 2025 में इन चार दिनों 93.93 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। वहीं इस वर्ष 1.11 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
विज्ञापन
-
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए थे। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के साथ अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। -संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल
वर्ष 2026
8 नवंबर-13066
9 नवंबर-24048
10 नवंबर-33143
11 नवंबर-39164
वर्ष 2025
20 अक्तूबर- 15433
21 अक्तूबर-19859
22 -अक्तूबर28932
23 अक्तूबर- 37941
वर्ष 2024
31 अक्तूबर- 12941
01 नवंबर-16035
02 नवंबर-26984
03 नवंबर-39496