{"_id":"65171737f79585168c035934","slug":"high-speed-bullet-bike-collides-with-a-tree-one-student-dead-2-serious-mathura-news-c-369-1-mt11004-1016-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तेज रफ्तार बुलट बाइक पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत, 2 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तेज रफ्तार बुलट बाइक पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत, 2 गंभीर
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रुक्मिणी विहार-गोपालगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बुलट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन छात्र गंभीर घायल हो गए, जिन्हें आगरा रेफर किया। वहां उपचार के दौरान देर शाम चौमुहां निवासी दीपक का दम टूट गया।
चौमुहां निवासी दीपक (15) पुत्र मनोज, अर्पित (16) पुत्र मुकेश और सुनरख निवासी अर्चित (17) पुत्र रीतू गौतम, रुक्मिणी विहार स्थित कान्हा माखन स्कूल में कक्षा 11वीं पढ़ते हैं। बोर्ड परीक्षा संबंधी कार्य के कारण स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को अभिभावकों के साथ आने का संदेश दिया था, लेकिन ये तीनों बुलट बाइक पर पहुंचे। बुलट दीपक चला रहा था। स्कूल से घर जाते वक्त सुबह करीब 11.30 बजे उनकी बुलट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने स्कूल प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के लिए रैफर कर दिया। देर शाम उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। उसके सिर सहित नाक, गले आदि में गंभीर चोटें आईं थी। अन्य दोनों किशोर उपचाराधीन हैं।